बिहार बोर्ड 10th और 12th सामाजिक विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न उतर देखें।
10th Exam 12th Exam Bihar Board Exam Matric Exam

Bihar Board 10th और 12th सामाजिक विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न उतर देखें।

1. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के विषय में लिखें।

अनुच्छेद 19 के द्वारा भारतीय नागरिकों को स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है। इसके अन्तर्गत बोलने की स्वतंत्रता, शांतिपूर्वक सभा करने की स्वतंत्रता, संघ बनाने की स्वतंत्रता, देश के किसी भी क्षेत्र में आवागमन की स्वतंत्रता, देश के किसी भी क्षेत्र में निवास करने की स्वतंत्रता तथा कोई भी व्यापार करने एवं जीविका चुनने की स्वतंत्रता दी गई है।

2.जिला परिषद के तीन कार्य लिखें।

जिला परिषद पंचायती राज का शीर्ष संगठन है। इसके प्रमुख कार्य निम्नांकित

(1) कृषि, सिंचाई, बागवानी, भूमि सुधार एवं संरक्षण के कार्य-कृषि उत्पादकता के लिए समस्त कार्यों का प्रबंधन ।

(1) सार्वजनिक सुविधा इसके अन्तर्गत ग्रामीण विद्युतीकरण आवश्यक वस्तुओं का वितरण, ग्रामीण सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, यातायात की व्यवस्था जैसे कार्य किए जाते हैं।

(iii) शिक्षा-सम्बन्धी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, पुस्तकालय की स्थापना एवं देख-रेख।

(iv) सामाजिक कल्याण-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना एवं संचालन, टीकाकरण, परिवार कल्याण से संबंधित कार्य आते हैं।

3.भारत को गणतंत्र क्यों कहा जाता है?

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को गणतंत्र घोषित किया है। इसे स्पष्ट किया गया है कि देश में किसी वंशगत राजा का शासन नहीं होगा। संविधान यह व्यवस्था करता है कि देश का शासक राष्ट्रपति होगा, जो जनता द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से एक निश्चित अवधि के लिए चुना जायेगा।

4. गठबंधन की सरकारों में साझेदार कौन-कौन होते हैं?

भारत में गठबंधन की राजनीति अब समय की माँग बन गई है। बहुमत नहीं मिलने के कारण राजनीतिक गठबंधन करना पड़ता है। अब केन्द्र में तथा कुछ राज्यों में कोई राजनीतिक दल अकेले सरकार बनाने की स्थति में नहीं दिखाई दे रही है। 1967 तक राज्यों तथा 1989 तक केन्द्र में कांग्रेस को बहुमत प्राप्त रहा। इसके उपरान्त केन्द्र और राज्यों में सरकार बनाने के लिए कई दलों के सहयोग से बहुमत जुटाने के युग का प्रारंभ हुआ जिसे गठबंधन की सरकार की संज्ञा दी गई। गठबंधन में कई राजनीतिक दल सम्मिलित होते हैं। निर्दलीय भी गठबंधन के साझेदार होते हैं। उदाहरण के लिए केन्द्र में 1991 में पी० वी० नरसिम्हा राव की सरकार बनी। अभी बिहार में गठबंधन की सरकार है।

5. वार्ड पार्षद के क्या कार्य है?

वार्ड पार्षद के निम्नांकित कार्य हैं-

॥ वार्ड की सड़कों, गलियों, नालियों का निर्माण एवं नियमित सफाई।

सड़‌कों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर बिजली की व्यवस्था।

100 वार्ड की जनवितरण प्रणाली को दुरूस्त तथा उसकी निगरानी करना। । निर्मल पेय-जल की आपूत्तिं उपलब्ध कराना।

6.भाषा नीति क्या है?

राष्ट्रीय एकता को स्थापित करने के लिए भारतीय संविधान के द्वारा भाषाई नीति तैयार की गई। भारत सरकार के द्वारा कार्यालीय भाषा के रूप में यहाँ 22 भाषाओं की मान्यता दी गई है। विभिन्न भाषा-भाषी अपनी भाषाओं से जुड़े हैं। हिन्दी को ‘राजभाषा’ माना गया है। परन्तु, इसे राष्ट्र‌भाषा के रूप में आजतक मान्यता नहीं मिली है। राज्य सरकारों को भी अपने-अपने राज्यों में अपनी भाषा का प्रयोग की स्वतंत्रता दी गई है। अंग्रेजी का प्रयोग सरकारी काम-काज में बना हुआ है लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भी मान्यता प्राप्त भाषाओं के प्रयोग की अनुमति दी गई है। इस तरह, भारत की भाषा नीति के अन्तर्गत विभिन्न भाषाओं को मान्यता प्राप्त है तथा हिन्दी राजभाषा है। 

7.भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करें।

भारत का संविधान जनता के प्रतिनिधियों द्वारा निर्मित एक विशाल सविधान है जिसमें 395 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियाँ हैं। संविधान 22 भागों में बँटा

है। इसकी विशेषताओं को निम्नलिखित रूपों में रखा जा सकता है-

 भारतीय संविधान भारत को लोकतांत्रिक, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य के रूपों में स्थापित करता है।यह संघीय और संसदीय व्यवस्था करता है।

यह मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों की व्यवस्था करता है और स्वतंत्र न्यायपालिका को अधिकारों का संरक्षक बनाता है। वयस्क मताधिकार एवं एकल नागरिकता इसके गुण हैं।

यह अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जातियों-जनजातियों एवं पिछड़ों के विकास के लिए विशेष आरक्षण की इजाजत देता है।

विश्वशाति का समर्थन, परिवर्तनशीलता, नीति-निर्देशक तत्त्व इसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं। यह अन्तर्राष्ट्रीय भाईचारे का समर्थक है।

8. ग्राम पंचायतों के प्रमुख अंग कौन-कौन है?

ग्राम पंचायत पंचायती राज की सबसे निचली इकाई है। इसके निम्नलिखित प्रमुख अंग है

गाँव के सभी वयस्क नागरिक ग्राम सभा के सदस्य होते हैं। इसकी बैठक तीन महीने में एक चार अवश्य होनी चाहिए। यह विकास कार्यक्रम एवं बजट पर विचार करती है।

(छ) मुखिया ग्राम पंचायत का प्रधान मुखिया होता है। यह प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होता है। यह ग्राम सभा की बैठक बुलाता है तथा उसकी अध्यक्षता करता है।

मुखिया ग्राम पंचायत के सभी चुने हुए सदस्य अपनी प्रथम बैठक में एक उपमुखिया का चुनाव करते हैं। यह मुखिया की अनुपस्थिति में मुखिया के स्थान पर काम करता है।

070 पंचायत यह सरकार द्वारा नियुक्त सरकारी कर्मचारी होता है। यह पंचायत कार्यालय के सचिव के रूप में कार्य करता है।

११) ग्रामरक्षादल एक दलपति के नेतृत्व में गाँव के युवकों की यह टीम गाँव में शांति सुरक्षा बनाए रखने का काम करती है।

9.ग्राम पंचायत के संगठन एवं कार्यों का वर्णन करें।

ग्राम पंचायत का संगठन बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 के प्रावधानों 3 के अनुसार किया जाता है। प्रत्येक पंचायत की स्थापना के लिए न्यूनतम जनसंख्या 7 हजार होनी चाहिए। ग्राम पंचायतों को कई वाडों में बाँट दिया जाता है। प्रत्येक वॉर्ड की न्यूनतम जनसंख्या 500 अवश्य होनी चाहिए। ग्राम पंचायत का प्रधान मुखिया होता है। ग्राम पंचायत का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।

ग्राम पंचायत निम्नलिखित कार्य करते हैं

(1) कृषि, बागवानी, बंजर भूमि तथा चारागाह का प्रबंध करना

(ii) सड़क, नल, जल, पुलिया, तालाब, कुओं, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण एवं सफाई

(iii) वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, उचित जनवितरण प्रणाली की व्यवस्था संबंधी कार्य

(iv) वृक्षारोपण, वनों की रक्षा तथा सामाजिक वाणिकी संबंधी कार्य

(v) पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए वार्षिक योजना एवं बजट तैयार करना

(vi) ग्रामीण सांस्कृतिक कार्यों को प्रोत्साहन देना

(vii) सार्वजनिक पार्क, खेलकूद, कूड़ादान की व्यवस्था

10.ग्राम पंचायत के कार्यों एवं शक्तियों का वर्णन करें।

बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 के अनुसार, ग्राम पंचायत निम्नलिखित कार्यों को सम्पादित करती है

(1) सामान्य कार्य

(क) पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए वार्षिक योजनाओं को तैयार करना,

(ख) वार्षिक बजट तैयार करना,

(ग) प्राकृतिक संकट में सहायता प्रदान करना

(घ) सार्वजनिक सम्पत्ति पर से अतिक्रमण हटाना,

(ङ) सामुदायिक कार्यों में सहयोग करना

(च) गाँवों के अनिवार्य आँकड़ों को इकट्ठा करना।

कृषि विकास सम्वन्धी कार्य

(क) कृषि और बागवानी का विकास,

(ख) बंजर भूमि का विकास,

(ग) चारागाह का विकास।

(iii) उद्योग-बंधे सम्बन्धी कार्य

(क) ग्रामीण एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना,

(ख) औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन करना।

(iv) शिक्षा-मम्बन्धी कार्य

(क) प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में सहभागी बनना,

(ख) सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाना, (ग) ग्रामीण पुस्तकालय और वाचनालय का संचालन और

(घ) सांस्कृतिक एवं खेल-कूद के कार्यकलापों को बढ़ावा देना।

(v) सार्वजनिक सुविधा-सम्बन्धी कार्य (क) पेयजल की व्यवस्था करना,

(ख) ग्रामीण सड़कों, नालियों, तालाबों, कुओं एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई की व्यवस्था करना और

(ग) बाजार एवं मेले का संचालन।

(११) सामाजिक कल्याण सम्बन्धी का

(क) महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना,

(ख) वृद्धावस्था तथा विधवा पेंशन योजनाओं

बिहार बोर्ड हिंदी महत्वपूर्ण प्रश्न उतर देखें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *